फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शादी से एक दिन पहले युवती भाई के साले के साथ फुर्र हुई

शादी से एक दिन पहले युवती भाई के साले के साथ फुर्र हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
शादी से एक दिन पहले युवती भाई के साले के साथ फुर्र हुई

विज्ञापन
शादी से एक दिन पहले युवती भाई के साले के साथ भागी

गढ़मुक्तेश्वर। शादी से एक दिन पहले युवती अपने भाई के साले के साथ फुर्र हो गई, जिस पर मजबूरन परिजनों ने बारात लेकर आए युवक का निकाह युवती की छोटी बहन से करा दिया।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती की बारात शनिवार की सुबह आनी थी, लेकिन शुक्रवार की देर रात को जब परिजन गहरी नींद में सोए हुए थे तो युवती घर से फुर्र हो गई। सुबह होते ही इसका पता लगा तो परिजनों के होश उड़ गए, जो आनन फानन में रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ कर युवती की तलाश करने में जुट गए। लेकिन इसी दौरान दूल्हा बारात लेकर युवती के घर आ गया, जिस पर परिजनों को सारी हकीकत बतानी पड़ी। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली वार्ता में युवती के परिजनों ने अपनी छोटी बेटी की शादी करने की पेशकश रख दी, जिसे दूल्हे समेत उसके परिजनों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। जिसके बाद परिजनों ने युवती की छोटी बहन का निकाह कराकर उसे ससुराल को विदा कर दिया। बेटी को घर से रुखसत करने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की, हालांकि पुलिस अभी किसी शिकायत मिलने से इंकार कर रही है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि युवती अपने भाई के साले के साथ रफूचक्कर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed