{"_id":"5c251a3dbdec22569a51b69b","slug":"201545935421-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य गंग नहर पटरी से अवैध रूप से मिट्टी खनन जोरो पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्य गंग नहर पटरी से अवैध रूप से मिट्टी खनन जोरो पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य गंग नहर पटरी से नहीं रूक रहा अवैध मिट्टी खनन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी से अवैध रूप से मिट्टी खनन होने से कई गांवो को खतरा हो सकता है। पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है, जबकि नहर पटरी से खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
सिंभावली क्षेत्र में गांव नयाबांस के पास मध्य गंग नहर पटरी से दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के द्वारा बडी मात्रा में मिट्टी खनन हो रहा है। जिसके चलते सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ अवैध मिट्टी खनन के चलते नहर पटरी कमजोर हो रही है। यदि इसी तरह खनन होता रहा, तो नहर में पानी आने के दौरान पटरी का कटान होने से दर्जनों गांव और जंगल जलमग्न हो सकते हैं। क्योंकि मध्य गंग नहर मे करीब 15 हजार क्यूसेक पानी का बहाव होता है। शासन द्वारा नहर पटरी से मिट्टी खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी बड़ी मात्रा खनन होना अधिकारियों की मिली भगत का प्रमाण है। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि मामले की जांच करा कर खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।