{"_id":"5aba8d344f1c1b690e8b6de4","slug":"201522175284-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत मामले में कालेज प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की मौत मामले में कालेज प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र की मौत मामले में कालेज
प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
हापुड़। पिलखुवा के एक कालेज में बास्केट बॉल पोस्ट का खंभा गिरने से हुई छात्र की मौत के मामले में अखिल भारतीय प्रधान संगठन पदाधिकारियों ने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर कालेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव मानकचौक निवासी हरिदास के पुत्र इंद्र कुमार की कुछ दिन पहले पिलखुवा के एक कालेज में बास्केटबॉल पोस्ट का खंभा गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को मृतक छात्र के परिजनों के साथ प्रधान सुमन गौतम और उनके पति हरिदास गौतम के साथ अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता नानक चंद शर्मा ने कहा कि मृतक की मां सुमन गौतम के अनुसार घायल होने के बाद उनका पुत्र लगभग पांच घंटे तक कालेज परिसर में ही पड़ा रहा। बाद में शिक्षकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कालेज प्रबंध तंत्र के अधिकारी उसे लावारिस स्थिति में छोड़ कर चले गए। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उनके पुत्र के साथ हादसा नहीं हुआ है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से उसकी हत्या करने का मामला दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उनकी मांग नहीं मानी। नानक चंद शर्मा ने कहा कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधान बड़ा आंदोलन करेंगे। संगठन ने कार्रवाई को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार सतीश प्रधान, सुरेश तोमर, बबलू, सुरेंद्र सिंह, भीष्म त्यागी, प्रीतम सिंह, संजीव त्यागी, मासूम अली, संदीप तंवर, सुशील कुमार, मनोज कुमार राशिद आदि लोग उपस्थित थे।