फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रक की टक्कर से दंपती समेत बेटी की मौत

ट्रक की टक्कर से दंपती समेत बेटी की मौत

Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दंपती समेत बेटी की मौत
ट्रक की टक्कर से दंपती समेत बेटी की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे गुरुग्राम से लौट रहे बिजनौर के दंपती और बेटी की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक समेत दोषी चालक को हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्रजघाट में पुलिस की हाईवे चैक पोस्ट के सामने शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक समेत पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सौ नंबर गाड़ी घायल महिला को गढ़ सीएचसी ले आई, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मगर इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। जेब से मिले मोबाइल में अंकित नंबर पर पुलिस ने कॉल की तो हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अकरम पुत्र अब्दुल रशीद (28), उसकी पत्नी नसरीन (25) और बेटी जोया (पांच) निवासी गांव मुबारकपुर गांवड़ी थाना शेरकोट जनपद बिजनौर के रूप में हुई। हादसे में जान गंवाने वाले पति, पत्नी और बेटी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रक लेकर भाग रहे चालक को मूढ़ा विक्रेताओं ने दबोचा
बाइक को टक्कर मारने वाला ट्रक दिल्ली से चावल लादकर नेपाल जा रहा था। हादसा होने के बाद चालक ट्रक लेकर आगे की ओर भागने लगा, लेकिन हाईवे किनारे मूढ़े बेचने वालों समेत राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक को ब्रजघाट गंगा पुल के पास घेरकर चालक को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए ट्रक चालक ने अपना नाम विकास निवासी सोनीपत हरियाणा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई
हादसे में पति, पत्नी और बेटी की मौत होने की सूचना पुलिस ने मोबाइल पर परिजनों को दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद रोते बिलखते परिजन और रिश्तेदार करीब दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंच गए, जिनमें मृतक के बड़े भाई एहसान ने दोषी ट्रक चालक विकास के खिलाफ ब्रजघाट पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट लिखाने के बाद गमजदा परिजन और रिश्तेदार हापुड़ मॉर्चरी को रवाना हो गए।

आधा घंटा हाईवे पर लगा जाम
हादसे होने के बाद हाईवे की एक साइड में जाम की स्थिति बन गई। इस कारण करीब आधा घंटा तक आवागमन ठप होने से दोनों साइडों का ट्रैफिक मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन में चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed