{"_id":"59aeec374f1c1b69078b46e5","slug":"201504635959-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नलकूपों से चोर मोटर स्टार्टर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नलकूपों से चोर मोटर स्टार्टर ले गए
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नलकूपों से मोटर स्टार्टर चोरी
- सैकड़ों बीघा फसलों की सिंचाई ठप होने से किसानों के उड़े होश
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। तीन नलकूपों के ताले तोड़कर चोर मोटर और स्टार्टर चोरी कर ले गए। जिससे सिंचाई ठप होने पर सैकड़ों बीघा फसलों में बर्बादी होने से किसानों के होश उड़ गए हैं।
सिंभावली क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट के जंगल में चोरों ने सोमवार की देर रात किसान जफरयाब, अमरहीर और गांव सरावनी में प्रधान जफरयाब के नलकूपों के ताले तोड़कर उनमें रखे विद्युत मोटर समेत स्टार्टर और खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लेकर चंपत हो गए। सुबह होने पर किसान खेतों में काम करने पहुंचे तो चोरी की वारदातों का पता लगने से उनके होश उड़ गए। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि मोटर-स्टार्टर चोरी होने से सिंचाई ठप होने पर उनकी फसलों में भी बर्बादी हो रही है।