{"_id":"59860b084f1c1b5d418b470f","slug":"201501956872-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्र गुट आपस में भिड़े, एक छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्र गुट आपस में भिड़े, एक छात्र घायल
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो छात्र गुट आपस में भिड़े, एक छात्र घायल
-हंगामा होने पर जमा हुई भीड़, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक छात्र घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गांव अमीपुर निवासी छात्र उज्जवल हापुड़ में एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शनिवार को छुटटी होने पर वह बस स्टैंड पर घर जाने के लिए पहुंचा। तभी उसके पड़ोस के ही एक गांव के कुछ छात्र पहुंचे। जहां उन्होंने उज्जवल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस पर आरोपी भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी हापुड़ आ गए। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
----
दानिश 05 एचपीआर17