{"_id":"5bb50cd3867a557eca091fe9","slug":"191538591955-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली क्षेत्र में दलित छात्रा से गैंगरेप का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंभावली क्षेत्र में दलित छात्रा से गैंगरेप का मामला
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोप में झूठा फंसाने पर किया हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। छात्रा से गैंगरेप के मामले में मुकदमा दर्ज होने पर आरोपियों के परिजनों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर हंगामा किया। जिन्होंने सिंभावली क्षेत्र में छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में आरोपित चार युवकों को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को गढ़ तहसील मुख्यालय पहुंचे। जिन्होनें पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसपी संकल्प शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंभावली क्षेत्र की एक छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी के साथ अन्य चार युवकों को भी आरोपी बनाया गया है। जोकि सरासर गलत है। आरोपी युवकों के परिजनों का कहना है कि उक्त छात्रा का जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपी का उसके घर पर आना जाना था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया था, लेकिन युवक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। जिसके चलते मुख्य आरोपी अजय ने छात्रा के साथ बनाई गई अश्लील वीडियो और उसके मोबाइल पर की गई वार्ता को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि अन्य आरोपियों की कभी उक्त छात्रा से कोई बातचीत भी नहीं हुई। इसके बावजूद छात्रा ने उनके खिलाफ भी झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसकी विवेचना सीओ गढ़ द्वारा की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में मुन्ने, हुकमी, प्रकाश, अतरकली समेत दर्जनों महिला-पुरुष शामिल रहे। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।