फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फरार आरोपी को नहीं पकड़ पायी पुलिस

फरार आरोपी को नहीं पकड़ पायी पुलिस

Fri, 07 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फरार आरोपी को नहीं पकड़ पायी पुलिस
फूलगढ़ी कांड: फरार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

- परिजनों ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप
- बोले-पुलिस मामले में नहीं दिखा रही गंभीरता
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में डेयरी संचालक की पुत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या और उसके पुत्र की गर्दन काटने के मामले में फरार दूसरे आरोपी को पुलिस शुक्रवार को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। मृतका के परिजनों पर पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है।
बुधवार को मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी डेयरी संचालक के घर में मौजूद दो नौकरों ने लूटपाट की। इसके बाद आरोपियों ने डेयरी संचालक की 13 वर्षीय पुत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के छोटे भाई का चाकू से गला रेत दिया। आरोपियों ने किशोरी के शव को भूसे के कमरे में बोरे में छिपा दिया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने नौकर अंकुर राठौर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा नौकर सोनू खटीक फरार चल रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस दूसरे नौकर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। अगर दूसरे नौकर को पकड़ने में देरी होती है तो उसके दूर भाग जाने की पूरी आशंका है। इसके अलावा अब तक पुलिस ने इस मामले में जो भी कार्रवाई की है, उसके संबंध में परिजनों को जानकारी नहीं दी जा रही है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोदय भारत पार्टी ने जताया शोक
हापुड़। सर्वोदय भारत पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कार्यालय पर बैठक कर फूलगढ़ी में बालिका की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने दिवंगत किशोरी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गिरी, मधु शर्मा, संजय शर्मा, महकार सिंह, विरेंद्र सिंह, विजय कुमार, मदनलाल शर्मा, दीपक, शारदा देवी, राजबाला, मीना देवी, कृष्ण देवी, सुभाष देवी मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed