{"_id":"5a85cd3c4f1c1ba4268ba92a","slug":"191518718268-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला से कुंड़ल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला से कुंड़ल लूटे
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने वृद्धा से कुंडल लूटे, संदिग्ध दबोचे
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोहरा में एक वृद्ध महिला से दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश तमंचे के बल पर कुंडल लूटकर भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर मदद के लिए आए ग्रामीणों ने कुछ संदिग्धों को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पीड़िता महिला ने थाने में तहरीर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा निवासी रिछपाली(70) बृहस्पतिवार दोपहर अपने खेत पर काम करने गई थी। काम खत्म करने के बाद लौटते वक्त लौटी गोहरा मार्ग पर स्थित कोल्हू के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे के बल पर सोने के कुंडल लूटकर भाग गए।
महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ ने कुछ संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। लोगों ने उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि इस पर पहुंची पुलिस को जंगल के रास्ते से एक संदिग्ध बाइक भी मिली है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।