फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दिन दहाड़े मकान में घुसकर चोर लाखों का माल ले उड़े

दिन दहाड़े मकान में घुसकर चोर लाखों का माल ले उड़े

Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े मकान में घुसकर चोर लाखों का माल ले उड़े
दिन दहाड़े मकान में घुसकर लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन

- दूसरी मंजिल पर चोर खंगाल रहे थे घर, ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यरो
बाबूगढ़ (हापुड़)। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में शुक्रवार को दिन दहाड़े चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों के नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहा था। जानकारी होने पर पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी पुनीत त्यागी पुुत्र भजन प्रकाश त्यागी गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने भाई सचिन को साथ लेकर खेत पर काम करने गए थे।
विज्ञापन

बताया गया है कि उनके जाने के बाद घर पर पुनीत की मां शकुंतला पत्नि बबीता व उसके भाई की पत्नि सीमा मौजूद थीं जो मकान के निचले हिस्से में काम कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान चोर घर के पीछे खेत होने का फायदा उठाकर दीवार फांदकर ऊपरी मंजिल पर चढ़ गए। चोरों ने यहां रखी अलमारी व सेफ का ताला तोड़कर 17 हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

इसी दौरान शकुंतला के ऊपर जाने की आहट होने पर चोर कूदकर फरार होने लगे। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर खेतों के रास्ते फरार हो गए।
इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इस सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed