फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फेसबुक पर कमेंट पर विवाद, मारपीट के बाद तनाव

फेसबुक पर कमेंट पर विवाद, मारपीट के बाद तनाव

Tue, 07 Aug 2018 06:13 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर कमेंट पर विवाद, मारपीट के बाद तनाव

विज्ञापन
फोटो संख्या- 29,30
फेसबुक पर कमेंट करने पर हुआ विवाद, मारपीट के बाद तनाव
- मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण हड़कंप की स्थिति
- ग्रामीणों ने घेरी कुचेसर रोड पुलिस चौकी, भारी पुलिस बल मौके पर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। सोमवार देर शाम एक युवक को दूसरे युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया। घायल युवक के पक्ष में गुस्साए ग्रामीणों ने कुचेसर रोड चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी प्रकार मामले को शांत किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी अंकुर चौधरी की फेसबुक आईडी पर गांव के ही सुहेल ने कुछ आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। सोमवार देर शाम अंकुर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सुहेल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसका रास्ता रोक लिया। सुहेल ने साथियों के साथ अंकुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। बीचबचाव में आये ग्रामवासी नरेश को भी घायल कर दिया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त हो गया। आनन फानन में अंकुर पक्ष के लोग एकत्रित होकर कुचेसर रोड चौपला चौकी पर पहुंच गए और घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभरी रविंद्र कुमार राठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को जैसे तैसे शांत कराया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि गांव में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed