{"_id":"5a36b6784f1c1b95188ba694","slug":"181513535096-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दफनाने को लेकर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव दफनाने को लेकर लोगों ने किया हंगामा
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव दफनाने को लेकर लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सिकंदर गेट स्थित कब्रिस्तान में महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी सलमान की पत्नी निशा की मौत हो गई। निशा के परिजन शव को मोहल्ला सिकंदर गेट स्थित कब्रिस्तान में दफनाने ले गए। इस दौरान कब्रिस्तान में ताला देखकर जब उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों से शव दफनाने की बात कहकर ताला खोलने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। पूछताछ के दौरान निशा के पति सलमान ने बताया कि करीब आठ दिन पहले उसकी मां मीना का निधन हो गया था। कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर आठ सौ रुपये की मांग की गई। लेकिन अब दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा शव को दफनाने के लिए दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है शव दफनाने को लेकर बिना अनुमति के कब्रिस्तान का ताला तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर निशा के परिजन मारपीट पर उतर आए। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।