{"_id":"5ad78ebe4f1c1b9f098b545c","slug":"171524076222-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात दस्तोई रोड पर एक ऑटो चालक व उसमें सवार दो अन्य लोगों पर कार सवार बदमाशों ने गोली चला दी। उसके बाद वह मौके से फरार हो गए। घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
जानकारी के अनुसार किठोर निवासी सलीम पुत्र तसरीफ नोएडा में ऑटो चलाता है। मंगलवार रात वह ऑटो लेकर हापुड़ पहुंचा तो थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव तोड़ी निवासी बिलाल अपने भांजे के साथ उसके ऑटो में बैठ गया।
दोनों युवक ऑटो से सलीम को गांव तोड़ी ले गए। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे पीछे से आए कार सवार पांच बदमाशों ने जबरन ऑटो को दस्तोई रोड पर रोक लिया। उक्त आरोपियों ने कार से नीचे उतरते ही गोली चला दी। गोली चालक सलीम के हाथ में जा लगी।
विज्ञापन
घटना से भयभीत दोनों युवक ऑटो से कूदकर जान बचाकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख उक्त बदमाश कार लेकर फरार हो गए। लोगों ने घायल सलीम के परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ऑटो में सवार बिलाल के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने तीन साल पहले उसके साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गोली मारकर बिलाल की हत्या करने का प्रयास किया जिसमें गोली सलीम को लग गई।
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।