{"_id":"5a8876fc4f1c1ba4268bae1b","slug":"171518892796-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार रुपये निकाले
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार रुपये निकाले
गढ़मुक्तेश्वर। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान कार्ड बदलकर युवक के खाते से नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गढ़ नगर निवासी अंकित कुमार ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह 15 फरवरी की शाम एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। इसी दौरान वहां खड़े दो युवकों ने भी उससे अपने खाते से पैसे निकलवाए। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसका पासवर्ड भी जान लिया और जल्दबाजी करते हुए उसका कार्ड बदल दिया। उसके बाद उसके खाते से 75 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो