{"_id":"5a3bf9ad4f1c1b9f678c2cac","slug":"171513879981-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन हत्याकांड का दूसरे ही दिन खुलासा हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नितिन हत्याकांड का दूसरे ही दिन खुलासा हुआ
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितिन हत्याकांड में चारों आरोपी गिरफ्तार
बहन से अवैध संबंध के चलते एक युवक ने तीन साथियों से मिलकर की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नितिन हत्याकांड मामले में दूसरे ही दिन खुलासा कर स्याना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी ने अपनी बहन से युवक के अवैध संबंधों का पता लगने पर अपने तीन साथियों से मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
नितिन (18) तीन दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से गया था जो घर वापस नहीं लौट पाया था। जनपद बुलंदशहर के गांव किसौले के जंगल में किसान नरेंद्र त्यागी के बाग में बुधवार सुबह अज्ञात युवक का शव बरामद होने की सूचना पर पहुंचे भाई श्रीसिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने लापता भाई नितिन के रूप में की थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। वारदात के दूसरे दिन ही उस समय सफलता हाथ लग गई जब चारों कातिल उसकी पकड़ में आ गए। स्याना पुलिस ने नितिन की डंडों से पीटकर हत्या करने वाले उसके गांव के ही अशोक कुमार, विपिन, अरविंद और नितिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने एसएसपी मुनिराज और एएसपी प्रवीण रंजन की मौजूदगी में जुर्म कुबूल कर अपनी निशानदेही पर गांव हाजीपुर पुलिया से माकड़ी बंबे को जाने वाले रास्ते के जंगल से बाइक और पास में छिपाए गए वे तीन डंडे भी बरामद कर लिए हैं, जिनसे पीट पीटकर नितिन की हत्या की गई थी। स्याना इंस्पेक्टर अल्ताफ अंसारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान अशोक ने बताया कि नितिन ने उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बना लिए थे, जिसकी भनक लगते ही उसने नितिन को काफी समझाया। जब वह बाज नहीं आया तो उसने अपने तीन साथियों के साथ साजिश रचकर नितिन को जंगल में बुला लिया, जहां शराब का नशा होने पर उसने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध ढंग में उसे मौत के घाट उतार दिया था।