{"_id":"5a39578d4f1c1ba12d8b9add","slug":"171513707405-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की दीवार तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान की दीवार तोड़कर हजारों की चोरी
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान की दीवार तोड़कर हजारों की चोरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-24 पर सोमवार की देर रात चोरों ने एक परचून की दुकान की दीवार तोड़कर हजारों का माल साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता लगा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर निवासी विनोद गांव में ही राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर परचून की दुकान चलाता है। सोमवार रात वह अपनी दुकान का ताला लगाकर घर आ गया था। देर रात चोर दीवार तोड़ अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान से इंवर्टर बैट्री व गल्ले में रखे पांच हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
मंगलवार सुबह जब विनोद अपनी दुकान पर पहुंचा तो दीवार टूटी देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करते हुए पीड़ित ने बताया कि पिछले दो महीने के दौरान उसके यहां तीन बार चोरी हो चुकी है। अभी तक पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, सोमवार की देर रात चोरों ने थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड स्थित विद्या नगर कालोनी के बाहर लगे 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने में यहां लगे ट्रांसफार्मर में तीन बार चोरी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।