फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फर्जीवाड़े से होटल संचालक की भूमि का एग्रीमेंट कर लिया

फर्जीवाड़े से होटल संचालक की भूमि का एग्रीमेंट कर लिया

Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े से होटल संचालक की भूमि का एग्रीमेंट कर लिया
फर्जीवाड़े से होटल संचालक की भूमि का कर लिया एग्रीमेंट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। फर्जीवाड़े से कुछ लोगों ने होटल संचालक की भूमि का एग्रीमेंट कर लिया। इसकी जानकारी होने पीड़ित ने एसपी से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ में स्याना रोड पर गुदड़िया पीर के पास होटल चलाने वाले इंद्रपाल यादव ने एसपी को पत्र भेजा है। उसमें उल्लेख है कि वह मूलरूप से नोएडा के गांव बहलोलपुर का रहने वाला है। उसके पिता हरबल सिंह ने गढ़ बांगर के जंगल में स्याना रोड किनारे खाता संख्या 1868 खसरा संख्या 1649 में रकबई 2.7750 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। उसके कुछ हिस्से में वह कई साल से होटल चलाता है। होटल संचालक का कहना है कि उसके पिता का सात जुलाई 2017 को निधन हो गया, जिनके स्थान पर उसने भू-अभिलेखों में अपना और भाई समेत भतीजों का नाम बतौर वारिस दर्ज करा दिया था। होटल मालिक का कहना है कि कुछ दिन पहले कई लोग उसके पास भूमि का सौदा करने आए थे, जिन्होंने धोखे से मोबाइल में उसका फोटो ले लिया और फिर सौ रुपये के स्टांप पर फर्जीवाड़े से भूमि का अनुबंध तैयार कराकर बतौर पेशगी 25 लाख रुपये देने का उल्लेख भी कर दिया। होटल संचालक का कहना है कि अब उक्त लोग कृषि भूमि का बैनामा न करने पर 25 लाख की रकम न मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच होगी, जिसमें फर्जीवाड़े के संबंध में कोई भी सच्चाई सामने आने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed