फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर फायर झोंका

पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर फायर झोंका

Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर फायर झोंका
पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर किया फायर
विज्ञापन

- पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
गढ़मुक्तेश्वर। गांव फरीदपुर गौसाई में शुक्रवार की शाम गांव के ही रहने वाले एक युवक ने पूर्व प्रधान पर गोली चला दी। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने किसी तरह पूर्व प्रधान को बचाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गौसाई निवासी पूर्व प्रधान सतपाल गौसाई ने शुक्रवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार की शाम वह सिंभावली से गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में गांव की ही एक वृद्धा उसे मिल गई, जिसे उसने कार में बैठा लिया। गांव पहुंचने पर जब वह वृद्धा को उसके घर के बाहर उतार रहा था, तभी गांव का ही रहने वाला एक युवक वहां पहुंच गया। जिसने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। सतपाल ने बताया कि युवक को फायर करता देखकर घर के अंदर से आए एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिससे गोली दूसरी तरफ निकल गई। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसआई उदल सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed