फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी

तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी

Thu, 21 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी
तमंचे के बल पर युवक से लूटी बाइक
विज्ञापन

-सीमा विवाद में उलझी पुलिस, पांच घंटे बाद भी नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ व बीबी नगर क्षेत्र की सीमा अंतर्गत गांव अहमदनगर के पास बाइक सवार एक युवक से तीन युवकों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। सीमा विवाद में उलझी बीबी नगर पुलिस ने बदमाशों की तलाश के बजाय पीड़ित को पांच घंटे थाने में बैठाए रखा और बाद में बाबूगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बीबीनगर के गांव अहमदनगर निवासी अनिल अपनी बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ आया था। शाम करीब पांच बजे यहां से लौटते समय जब वह कुचेसर चौपला स्याना मार्ग पर गांव अहमदनगर के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोककर बाइक लूट ली। बाइक लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत बीबी नगर पुलिस से की, लेकिन सीमा विवाद उलझी पुलिस ने करीब पांच घंटे तक उसे थाने में बिठाये रखा। शाम करीब सात बजे घटना स्थल बाबूगढ़ थाना के अंतर्गत बताकर मामले की जानकारी बाबूगढ़ पुलिस को दी। बाबूगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed