फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गोल मार्केट में जमकर चले लाठी डंडे

गोल मार्केट में जमकर चले लाठी डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोल मार्केट में जमकर चले लाठी डंडे
गोल मार्केट में जमकर चले लाठी डंडे
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोल मार्केट में एक ही परिवार के दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गये।
एक पक्ष की शोभा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के निचले हिस्से में रहती है, जबकि उसके जेठ का परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहता था। दोनों परिवारों में पुराने विवाद को लेकर मनमुटाव रहता है। बुधवार शाम उसके दोनों पुत्र गोल मार्केट स्थित एक दुकान के सामने खड़े थे। इस दौरान भतीजे विकास, विक्रांत, विशाल और विक्की हाथों में लाठी डंडे और लाहे की रॉड लेकर वहां आ गए। आरोपियों ने उसके पुत्रों पर हमला कर दिया। उन्होंने पीट-पीटकर दोनों भाइयों को अधमरा कर दिया। मारपीट से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। लहूलुहान हालत में दोनों को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों भाईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed