फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंक कैश वैन में अचानक गोली लगने से सुरक्षा गार्ड की मौत-Cordination

बैंक कैश वैन में अचानक गोली लगने से सुरक्षा गार्ड की मौत-Cordination

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक कैश वैन में अचानक गोली    लगने से सुरक्षा गार्ड की मौत-Cordination
बैंक कैश वैन में अचानक गोली लगने से सुरक्षा गार्ड की मौत
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा से हापुड़ आ रही एक कैश वैन में अचानक अपनी बंदूक से चली गोली लगने से सुरक्षा गार्ड की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने साथी कर्मचारियों सेे घंटों पूछताछ की।
दिल्ली की कंपनी प्रिंसिपल सिक्योरिटी की एक कैश वैन शुक्रवार दोपहर गाजियाबाद और इसके बाद पिलखुवा के बैंक से कैश उठाने के बाद हापुड़ के बैंक आफ बड़ौदा शाखा से कैश लेने आ रही थी।
विज्ञापन

वैन में ड्राइवर जोनी बंसल, कैशियर धीरज सिंह, कैश लोडर अमित के अलावा बंदूक धारी दो सुरक्षा गार्ड देशपाल सिंह और दिनेश मौजूद थे। वैन में करीब 49 लाख रुपये कैश मौजूद था। गार्ड देशपाल सिंह (37) अपनी बंदूक को पेट से सटाकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि जैसे ही वैन दिल्ली रोड पर गांव अच्छेजा के पास पहुंची, देशपाल की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली उसके पेट से घुसते हुए गर्दन से पार हो गई। देशपाल अपनी सीट पर बैठा हुआ ही निढाल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर वैन में मौजूद लोग सन्न रह गए। वैन को साइड में रोककर मामले की जानकारी यूपी 100 को फोन कर दी गई।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए वैन सवार कर्मचारियों को पुलिस कोतवाली ले आई। कर्मचारियों से हादसे के बारे में घंटो पूछताछ की गई। वैन में मौजूद कैश की भी जांच पड़ताल की गई।
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक देशपाल पुत्र नरसिंह हाल निवासी कृष्णा नगर, गाजियाबाद, मूल निवासी जिला शाहजहांपुर के मदनापुर थाना के गांव सिकंदरपुर का रहने वाला था। वैन में सवार गार्ड की बंदूक की गोली किसी कारण से स्वत: ही चल गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

अपर पुुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और उसके साथियों से की गई पूूछताछ के बाद साफ हो गया है कि यह घटना सिर्फ लापरवाही के कारण गोली चलने से हुई। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी हादसे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed