{"_id":"5d1273a38ebc3e3c7239a894","slug":"156149032020-garh-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पूर्व घर से भागा प्रेमी युगल बरामद हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो दिन पूर्व घर से भागा प्रेमी युगल बरामद हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल की थाने में हुई शादी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो दिन पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। युवती के प्रेमी संग रहने की जिद के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। जिसके बाद थाना परिसर में स्थित मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने थाने में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि जनपद बुलंदशहर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का उसके गांव मे आना-जाना था। जो 23 जून की रात उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। किसान ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। एसओ रवि रतन ने बताया कि प्रेमी युगल की तलाश की जा रही थी। जिसे मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से उक्त युवक के साथ गई थी और उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। थाने में मौजूद युवती के परिजनों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। एसओ ने बताया कि दोनों के परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाया गया। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में थाना परिसर में बने हुए मंदिर में दोनों की विधिवत रुप से शादी करा दी गई है।