{"_id":"5d1273208ebc3e3cb16c6ee9","slug":"156149019017-garh-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी कर्मचारियों से दिनदहाड़े लाखों की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी कर्मचारियों से दिनदहाड़े लाखों की नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े लाखों की नकदी लूटी
गढ़मुक्तेश्वर। गैस एजेंसी के हैड डिलीवरी मैन समेत तीन कर्मचारियों को तमंचों के बल पर आतंकित कर बदमाशों ने एक लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। घटना के बाद पीछे से आई कार में बदमाश सवार होकर भाग निकले। दिनदहाड़े थाने में महज दो सौ मीटर दूरी पर हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
गढ़ क्षेत्र के गांव पावटी निवासी विपिन चौधरी गढ़ में तहसील रोड स्थित गंगा गैस सर्विस पर हैड डिलीवरी मैन के पद पर कार्यरत है। जो मंगलवार को नक्का कुआं रोड पर कोतवाली से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर अन्य डिलीवरी मैन के साथ उपभोक्ताओं को सिलिंडरों का वितरण कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे तीन बदमाश विपिन के पास पहुंचे। जिन्होंने तमंचों के बल पर विपिन और उसके पास खड़े डिलीवरी मैन घनश्याम और जीत सिंह को आतंकित कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने विपिन के पास रखा कैश से भरा बैग उठा लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पीछे से आई कार में बैठकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद तीनों ने शोर मचाते हुए अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। विपिन ने बताया कि बैग में सिलिंडरों की ब्रिकी से मिली करीब एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी और पर्चियां थीं। वहीं दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी हरेराम सिंह यादव टीम के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। लूट की सूचना मिलने के बाद सीओ अशोक शुक्ल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर हरेराम सिंह यादव ने बताया कि हैड डिलीवरी मैन विपिन ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। जिन्हें जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घंटो कांबिंग के बाद भी हाथ नहीं लगे बदमाश
पीड़ितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नक्का कुआं रोड, गांव सोगढ़, नानपुर चौकी समेत शाहपुर मोड मोड पर घंटों बदमाशों की तलाश में घंटो कांबिंग की, लेकिन बदमाशों पुलिस टीम के हाथ नहीं लग सके।