{"_id":"5d0bde058ebc3e11691cacf4","slug":"15610588061230-8-pilakhwa-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख लोन दिलाने के नाम दो लोगों ने एक युवक से 8 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
30 लाख लोन दिलाने के नाम दो लोगों ने एक युवक से 8 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 लाख लोन दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगे
पिलखुवा। व्यापार करने के लिए 30 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर मोहल्ला शमशाद रोड निवासी एक युवक को दो शातिरों आठ लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शमशाद रो निवासी अकरम ने पुलिस को बताया कि वह छपाई का काम करता है। अप्रैल में उसके मोबाइल एक कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताया। उसने अकरम को व्यापार करने के लिए 30 लाख का लोन दिलाने की बात कही। काफी देर दोनों में बातचीत हुई। उसके बाद उसने बैंक के दो एजेंटों के मोबाइल नबंर देकर उनसे संर्पक करने को कहा। कुछ दिन बाद दोनों ऐजेंटों से फोन पर लोन के लिए बात की तो उन्होंने लोन पास कराने के लिए आठ लाख रुपये खाते में जमा कराने को कहा। पीड़ित ने खाता नंबर पूछकर रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि काफी दिनों तक जब लोन नही हुआ तोे दोनों एजेंटों से वापस आठ लाख रुपये देने को कहा गया। इस पर वे बहानेबाजी करने लगे। अकरम पिलखुवा कोतवाली पहुंचा और दोनों एजेंटों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित अकरम की तहरीर पर अदिति अग्रवाल व राहुल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।