{"_id":"5d05552e8ebc3e0d7b79ce40","slug":"156063056220-hapur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर युवकों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब पीकर युवकों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर युवकों ने मचाया उत्पात, पहुंचे हवालात
हापुड़। शराब के नशे में नगर स्थित फ्री गंज रोड पर दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली निवासी व नगर के मोहल्ला ज्ञानलोक कालोनी निवासी दो युवक बृहस्पतिवार देर रात शराब पीकर फ्रीगंज रोड पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने यहां जमकर हंगामा करते हुए एक दूसरे से मारपीट की। विरोध करने आए लोगों से अभद्रता की गयी। लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है।