फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शामली में पत्रकार की पिटाई के मामले में पत्रकार एसोसिशन में रोष

शामली में पत्रकार की पिटाई के मामले में पत्रकार एसोसिशन में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली में पत्रकार की पिटाई के मामले में पत्रकार एसोसिशन में रोष
पत्रकार की पिटाई के मामले में पत्रकार एसोसिएशन में रोष, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शामली में न्यूज चैनल के पत्रकार से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष केएस राणा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पत्रकारों ने सीएम के नाम तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शामली में एक टीवी चैनल के रिपोर्टर अमित कुमार शर्मा के साथ जीआरपी एसएचओ और सिपाहियों द्वारा मारपीट की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में एसएचओ और एक सिपाही को निलंबित कर खानापूर्ति कर ली गई है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में असजद चौधरी, मुनेंद्र सिंधू, सुंदर शर्मा, अनुज चौधरी, राहुल, कविंद्र, मोहित गुप्ता, राजकुमार शर्मा, धर्मपाल सिंह, फजर मोहम्मद, सलमान चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed