फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे किनारे खराब खड़े केंटर में पीछे से रोडवेज बस भिड़ी

हाईवे किनारे खराब खड़े केंटर में पीछे से रोडवेज बस भिड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे खराब खड़े केंटर में पीछे से रोडवेज बस भिड़ी
हाइवे किनारे खड़े कैं टर से भिड़ी रोडवेज बस
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली गांव के पास हाइवे किनारे खराब खड़े कैंटर में पीछे से उत्तराखंड की रोडवेज बस भिड़ गई। जिसमें सवार महिला बच्चों समेत दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने 6 को मेरठ रेफर कर दिया।
सोमवार की रात चालक ने कैं टर में खराबी आने पर सिंभावली गांव के पास हाइवे किनारे खड़ा कर दिया था। देर रात में करीब दो बजे दिल्ली की तरफ से आ रही उत्तराखंड के टनकपुर डिपो की रोडवेज बस हाइवे किनारे खराब खड़े कैंटर में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में पायल बदरपुर दिल्ली, नीम देवी, जशोदा, रीता बिष्ट अल्मोड़ा, रघुवीर, दलवीर निवासी नेपाल, बिंदू, सचिन निवासी खटीमा, लक्ष्मण निवासी टनकपुर समेत दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही एसओ नीरज कुमार पुलिस को साथ लेकर मौकेे पर पहुंच गए, जिन्होंने आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया। परीक्षण के दौरान हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने 6 घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जबकि शेष घायलों की मरहम पट्टी कर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस और कैंटर को कब्जे में लेकर मौके से फरार दोनों चालकों की तलाश कराई जा रही है। घायलों की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed