{"_id":"5ada33874f1c1b58098b5931","slug":"151524249479-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी समारोह में शामिल होने आयी महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुड़चढ़ी समारोह में शामिल होने आयी महिला की मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे की तेज धमक से महिला की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा में शुक्रवार को घुड़चढ़ी समारोह में शामिल होने आई गांव की एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि डीजे की तेज धमक के कारण उसकी मौत हुई है।
गांव गोहरा में एक व्यक्ति के पुत्र की शुक्रवार को बारात जानी थी। बारात से पहले दोपहर के समय घुड़चढ़ी का आयोजन हो रहा था। इस घुड़चढ़ी में गांव निवासी सोनू की करीब 32 वर्षीय पत्नी भी शामिल होने के लिए आई थी। बताया गया है कि जब घुड़चढ़ी गांव से निकलने के लिए तैयारी हो रही थी तो तेज आवाज में डीजे भी बजाया जा रहा था। इस डीजे पर लोग नाच कर रहे थे। डीजे के पास ही सोनू की पत्नी खड़ी थी। बताया गया है कि तभी अचानक महिला नीचे गिर गई। महिला को नीचे गिरता देखकर गांव की महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को पास के अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही शादी की खुशी भी फीकी पड़ गई।
गांव के प्रधान जिम्मी ने बताया कि तेज आवाज में डीजे बजने के कारण महिला को हृदय घात हुआ है और उसकी मौत हुई है। फिलहाल इस मामले की जानकारी से पुलिस इंकार कर रही है।