{"_id":"5aa6dbdd4f1c1ba7758b52a5","slug":"151520884701-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा में आग की सूचना से हड़कंच मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक शाखा में आग की सूचना से हड़कंच मचा
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक शाखा में आग की सूचना से हड़कंप
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ में स्थित पीएनबी शाखा में सोमवार दोपहर आग लगने की सूचना से पुलिस और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंची। यहां कूड़े की ढेर में आग लगी देख लोगों ने राहत की सांस ली। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी ग्रामीण ने फोन कर पुलिस को बहादुरगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने की सूचना दे दी। इस पर आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना देकर एसओ जयपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर पुलिस टीम ने जानकारी की, तो बैंक में सभी काम-काज सुचारू चलता मिला। इसी बीच होली चौक के पास खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम दमकल की गाड़ी के साथ वहां पहुंची। यहां कूड़े के ढेर में लगी आग ने पास में बनी उदयराम लोधी की झोपड़ी और बौंगे को चपेट में ले लिया था। इससे पहले आग भयंकर रूप लेती, दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। एसओ जयपाल सिंह ने बताया कि आबादी के बीच खाली प्लॉट में ग्रामीण कूड़ा-करकट और गंदगी डाल देते हैं। इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।