फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दो दुकानों से नगदी समेत 6.40 लाख का माल चोरी

दो दुकानों से नगदी समेत 6.40 लाख का माल चोरी

Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों से नगदी समेत 6.40 लाख का माल चोरी
दो दुकानों से नकदी समेत 6.40 लाख का माल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। क्षेत्र में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने नगर क्षेत्र में दो दुकानों से नकदी समेत 6.40 लाख का माल साफ कर दिया। इन घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी नानक चंद की चंडी रोड पर स्थित तारा मार्केट में केमिकल की दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोर जीने के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे चार लाख रुपये व अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पीड़ित जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो समान उथल-पुथल देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली क्षेत्र में ही देहली गेट निवासी मोहम्मद जफर आलम दिल्ली रोड पर रेडिमेट गारमेंट्स की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात चोर दुकान की छत पर चढ़ गए और कूमल कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी व करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह पीड़ित को घटना के बारे में पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर में चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed