फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महिला ने मां-भाई समेत तीन पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया

महिला ने मां-भाई समेत तीन पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
महिला ने मां-भाई समेत तीन पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया
महिला ने मां-भाई समेत तीन पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली निवासी एक महिला ने मां, सगे भाई और एक अन्य महिला पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंभावली की गंगा विहार कॉलोनी निवासी गौरव की पत्नी प्रिंयका ने शुक्रवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह को शिकायती पत्र दिया था, जिसका कहना है कि उसका मायका मोहम्मदपुर खुडलिया मेें है, उसने 11 जनवरी को परिजनों की मर्जी के विरुद्ध गौरव से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही वह गर्भवती हो गई। महिला का कहना है कि उसकी मां और भाई उसकी शादी से खुश नहीं थे, जो उसकी शादी किसी अधेड़ से कराना चाहते हैं। प्रियंका का आरोप है कि 27 अप्रैल को भाई हितेश, मां संगीता उसकी ससुराल पहुंच गए। जिन्होंने उसकी जेठानी से विवाद कर उसने जबरन मायके ले गए, जिसके बाद आरोपी जांच कराने के बहाने उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां बिना मर्जी आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। जिसमें शिव कुमारी नाम की एक महिला भी शामिल रही। पीड़िता का कहना है कि मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ भी झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उसे एसपी से शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed