{"_id":"5b5391664f1c1b466d8b6312","slug":"141532203366-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जिंदा जलाने की कोशिश हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जिंदा जलाने की कोशिश हुई
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
गढ़। क्षेत्र में एक गांव में दहेज की मांग और बच्चे न होने को लेकर ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने खुद को कमरे में बंद कर समझदारी दिखाते हुए 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव लोदीपुर छपका निवासी आंचल का विवाह पांच साल पहले सिंभावली क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अंकुर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने इसे लेकर कई बार उसके साथ मारपीट भी की। मगर, परिजनों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते समझौता हो गया। वहीं पांच साल बीतने के बाद भी आंचल को कोई बच्चा नहीं हुआ। इससे ससुराल पक्ष के लोगों में उसके प्रति और गुस्सा भर गया और उन्होंने उसे और भी अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने आंचल को जिंदा जलाने की कोशिश की। शनिवार की दोपहर पति समेत देवर अंकुश, ससुर मगनपाल और सास राजवती ने उसपर केरोसिन छिड़क दिया और जलाने की कोशिश करने लगे। मगर, किसी तरह उसने अपने आप को छुड़ाकर एक कमरे में बंद कर लिया और सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर उसकी मां भी सलारपुर पहुंच गई। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। उन्होंने पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।