{"_id":"5b410d8d4f1c1b97468b52cd","slug":"141530989965-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गंदगी बहाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर गंदगी बहाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,तीन घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गंदगी बहाने को लेकर
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला निवाजीपुरा में शनिवार दोपहर सड़क पर गंदगी बहाने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला निवाजीपुरा निवासी जुबैर पुत्र इकबाल मोहल्ले में ही डेयरी का काम करता है। शनिवार दोपहर वह डेयरी की गंदगी को सड़क पर बहा रहा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले दानिश पुत्र रहीमुद्दीन से इसका विरोध किया, जिस पर दोनों एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। विवाद में एक पक्ष से दानिश व कदीम जबकि दूसरे पक्ष से जुबैर व नाजिम घायल हो गए। विवाद होता देखकर किसी ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मौके से दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।