फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सरे राह बच्चे के अपहरण का प्रयास

सरे राह बच्चे के अपहरण का प्रयास

Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सरे राह बच्चे के अपहरण का प्रयास
मासूम को अगवा करने की कोशिश, दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। चमरी मोहल्ला में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहे बच्चे का एक व्यक्ति ने अपहरण करने की कोशिश की। तभी मासूम के चचरे भाई की नजर पड़ गई और उसने शोर मचाकर आरोपी को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने तहरीर दी है।

चमरी निवासी इंसाफ अली पावर कारपोरेशन में मीटर रीडर है। मंगलवार शाम उसका चार वर्षीय पुत्र जुनैर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति ने जुनैर का अपहरण कर उसे गोद में उठाकर दिल्ली रोड की तरफ ले जाने लगा। गनीमत रही कि इंसाफ का भतीजा खुशनसीब यहां से गुजर रहा था और उसकी नजर जुनैर पर पड़ गई। इसके बाद उसने आरोपी को रोककर इंसाफ अली को फोन मिला दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मासूम को छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद खुशनसीब ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े और आरोपी को दबोचकर धुनाई करने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। एएसपी राममोहन सिंह का कहना है कि आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed