{"_id":"5b5a1e9f4f1c1b8f568b69d8","slug":"131532632735-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा कक्षा नौ का छात्र, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा कक्षा नौ का छात्र, हड़कंप
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा कक्षा नौ क ाछात्र
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा नौ का छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया। छात्रों की शिकायत पर शिक्षकों ने छात्र से तमंचा बरामद कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस तमंचे को लेकर छात्र से जानकारी जुटा रही है।
हाफिजपुर थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि क्षेत्र के एक स्कूल से बृहस्पतिवार को उन्हें सूचना मिली कि कक्षा नौ का एक छात्र स्कूल में तमंचा लेकर आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र से तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सहपाठियों पर रौब गालिब करने के लिए वह तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया था। लेकिन साथी छात्रों ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस छात्र को अपने साथ थाने लेकर आई। जहां छात्र से पूछताछ शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है, फिलहाल यह मामला जांच का विषय है। छात्र से यह पूछा गया है कि वह तमंचा कहां से लाया। छात्र ने इस बात की जानकारी दी है। छात्र को परिजनों के हवाले कर गांव में एक टीम भेजी गयी है।