फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों परतलाक की धमकी देने का आरोप

दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों परतलाक की धमकी देने का आरोप

Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों परतलाक की धमकी देने का आरोप
ससुरालियों पर तलाक की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन


हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी एक व्यक्ति ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरा न करने पर तलाक की धमकी देने व घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी फहीमुद्दीन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री हिना की शादी 8 मार्च 2016 को जिला मुजफ्फरनगर थाना खतोली क्षेत्र के मोहल्ला मंसूर गली निवासी शेरखान राणा पुत्र अलीमुद्दीन के साथ की थी। शादी से कुछ समय के बाद ही ससुरालियों ने दहेज में एक लग्जरी कार व दस लाख रुपये की मांग करते हुए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 12 अप्रैल 2017 को ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मुकदमे में फैसला कर लेने का दबाव बनाने को लेकर 15 अप्रैल को पुत्री के ससुरालियों ने पीड़ित के घर घुस आए। उक्त लोगों ने दहेज की मांग पूरा करने व मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर उसकी पुत्री को तलाक देने की धमकी दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीड़ित व उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed