{"_id":"5a68d2e64f1c1b83268b64a9","slug":"131516819174-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह तक युवती को कमरे में बंद रखकर किया प्रताड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह तक युवती को कमरे में बंद रखकर किया प्रताड़ित
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह तक युवती को कमरे में बंद रखकर किया प्रताड़ित
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने अपनी बुआ व फूफा पर संपत्ति के लालच में उसे एक माह तक बंद कमरे में रखकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला बुर्ज निवासी युवती ने कोतवाली आकर पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी माता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह अपने पिता के साथ रह रही थी। आठ दिसंबर 2017 को उसके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद युवती ने अपनी बुआ व फुफा को अपने घर बुला लिया था। जबकि एक विवाहित भाई समेत उसके तीनों भाई उसके पिता के दूसरे मकान में रह रहे हैं। आरोप है कि युवती के बुआ-फूफा संपत्ति के लालच में एक माह तक उसे कमरे में बंद रख शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।
22 जनवरी को किसी तरह से मौका पाकर युवती उनके चंगुल से छूटकर अपने भाई के पास पहुंची। पीड़ित ने सारी व्यथा अपने भाईयों को बताई।
इसके बाद पीड़ित युवती ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।