फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ पुलिस ने गोकशी के पांच आरोपी दबोचे

गढ़ पुलिस ने गोकशी के पांच आरोपी दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गढ़ पुलिस ने गोकशी के पांच आरोपी दबोचे

विज्ञापन
फोटो संख्या- 18
गोकशी के पांच आरोपी दबोचे
- आरोपियों से कटान के औजार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में मंगलवार सुबह हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से गो अवशेष और कटान के अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस आफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव अठसैनी में गोकशी की सूचना पर गढ़ कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी थी। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में मांस बरामद किया। पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मोहसीन पुत्र जाकिर, महबूब पुत्र शेरअली, मनब्बर पुत्र यूसुफ, कमरियाफ पुत्र जफरयाब, रूबी उर्फ भूरी उर्फ शबाना पुत्री असलम, दानिश पुत्र जीमल, जीमल पुत्र जफरू, आमिर पुत्र जीमल, मुस्ताक पुत्र जफरू, शाहआलम पुत्र यासीन, नूरू पुत्र यासीन, सिन्नू पुत्र यासीन, फिरोज पुत्र मुस्ताक, ताहिर पुत्र फकरू, आसिम पुत्र असलम, शहादत पुत्र जमशेद, चांदू पुत्र जब्बार, रिजवाना पुत्री औसाफ निवासी गांव अठसैनी, गुड्डू पुत्र शाहिद, आरिफ पुत्र शाहिद निवासी गांव वैट थाना सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद आरोपी मोहसीन, महबूब, मनब्बर, कमरियाफ और रूबी उर्फ भूरी उर्फ शबाना को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने गोवंशों के अवशेष और उपकरण बरामद किए। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed