{"_id":"5b78673d42c792464109cbf1","slug":"121534617405-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, हडक़ंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, हडक़ंप
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे बोरे में बंद मिला अज्ञात शव
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित किसान सेवा समिति के गोदाम के पास एक व्यक्ति का बोरे में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गयी। लोगों ने मामले की जानकारी हाफिजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहंीं लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ लोग हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बुलंदशहर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसान सेवा समिति के गोदाम के पास लोगों को भयंकर दुर्गंध आयी। पास की झाड़ियों मेें बोरे में शव जैसी स्थिति देखकर लोगों ने मामले की सूचना हाफिजपुर पुलिस को दी। पुलिस ने बोरे से युवक का सड़ा गला शव बरामद किया। शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। युवक के हल्की गुलाबी चैक की शर्ट पहनी थी और उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। उसकी आंखों पर भी कसकर पट्टी बंधी हुई थी। जबकि शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। जिन्हें देखकर लग रहा था कि उसे यातनाएं देकर मारा गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
थाना हाफिजपुर प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे थानों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।