फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पशु व्यापारी की जेब से उड़ाए 32 हजार

पशु व्यापारी की जेब से उड़ाए 32 हजार

Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी की जेब से उड़ाए 32 हजार
पशु व्यापारी की जेब से उड़ाए 32 हजार
विज्ञापन


हापुड़। मेरठ रोड शनिवार को लगने वाली असौड़ा पैंठ से पशु बेचकर लौट रहे एक व्यापारी की जेब से तीन नाबालिगों ने 32 हजार रुपये निकाल लिए। लेकिन व्यापारी को तुरंत आभास हो गया और उसने एक नाबालिग को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी रुपये लेकर फरार होने में कामयाब हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी फरमान अपने साथी नन्हे के साथ मेरठ रोड पर असौड़ा पैंठ पर पशु बेचने आया था। पशु बेचने के बाद दोपहर को दोनों वापस घर लौट रहे थे और किसी कार्य से मेरठ रोड तिराहे पर बस से उतर गये। इसी दौरान तीन नाबालिगों ने फरमान की जेब से 32 हजार रुपये निकाल लिए। लेकिन उसे जेब से रुपये निकाले जाने का अहसास हो गया। उसने दौड़कर एक किशोर को दबोच लिया। जबकि उसके दोनों साथी रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित किशोर को लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि किशोर से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed