फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaw driver sent to jail in connection with the murder of the groom's cousin; five others being sought.

Bijnor News: दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या में ई रिक्शा चालक को भेजा जेल, पांच की तलाश

Fri, 23 Oct 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver sent to jail in connection with the murder of the groom's cousin; five others being sought.
- ई रिक्शा के पास पेशाब करने को लेकर बरातियों के साथ हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

-मंगलवार की शाम सुआ घोंपकर कर दी थी अश्वनी की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई अश्वनी की गर्दन में सुआ घोंपकर हत्या करने में पुलिस ने ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस भी पांच अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।


बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी रवि निवासी बख्शीवाला का चालान कर दिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मखवाड़ा निवासी गजराज के बेटे आकाश की बरात शहर कोतवाली के बक्शीवाला स्थित हीरा बैंक्विट हॉल में पहुंची थी। बरात में आया गजेंद्र का बेटा आदित्य पेशाब करने के लिए बैंक्विट हॉल के पास एक मैदान में चला गया। जहां पर शराब पी रहे ई रिक्शा में सवार कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। जिन्होंने आदित्य के साथ मारपीट की। जानकारी मिलने पर आदित्य के पिता गजेंद्र और अश्वनी पुत्र अशोक समेत अन्य बराती आदित्य को छुड़ाने के लिए पहुंचे। इसी बीच आरोपी ई रिक्शा चालक रवि ने अश्वनी की गर्दन में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में सामने आया कि एक बराती उनकी ई रिक्शा के पास पेशाब करने पहुंचा था, जिसने पेशाब करने के बाद उनसे सिगरेट मांगी। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बाकी पांच की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed