{"_id":"6ada63f7b285abec5b09f39c","slug":"recruitment-for-three-spo-posts-will-take-place-on-the-27th-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-165028-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसपीओ के तीन पदों पर 27 को होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसपीओ के तीन पदों पर 27 को होगी भर्ती
Fri, 23 Oct 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के दो और अनुसूचित जाति वर्ग का एक पद शामिल है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन जगाधरी में पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि एसपीओ पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ-साथ हरियाणा इंडियन स्पेशल हाई सिक्योरिटी फोर्स एचआईएसएफ और हरियाणा सशस्त्र पुलिस की वर्ष 2004 की भर्ती के तहत सेवामुक्त जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा तीन हजार रुपये एकमुश्त वर्दी भत्ता भी मिलेगा। एसपीओ को हरियाणा पुलिस के कांस्टेबलों के लिए लागू नियमों के अनुसार आकस्मिक अवकाश की सुविधा मिलेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें हरियाणा में किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अपनी सर्विस या डिस्चार्ज बुक, आयु प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के मूल दस्तावेज और छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। इसके अतिरिक्त चार पासपोर्ट आकार के फोटो लाना अनिवार्य है। नियुक्ति एक वर्ष या नियमित भर्ती होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। अनुशासनहीनता या असंतोषजनक कार्य में सेवा समाप्त की जा सकती है।