{"_id":"6ada670775d8f14fcf0a9ddf","slug":"retired-chief-pharmacist-troubled-by-illness-dies-by-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-151483-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीमारी से परेशान रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीमारी से परेशान रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
14 साल पहले मऊरानीपुर से हुए थे सेवानिवृत्त, घर के पास बाड़े में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। बीमारी से परेशान रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह घर के पास स्थित बाड़े में उनका शव लटका मिला।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी लाखन सिंह राठौर (73) करीब 14 वर्ष पहले झांसी के मऊरानीपुर में चीफ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे परिजन जागे तो वह कमरे में नहीं मिले। कुछ देर तलाश करने के बाद घर के बगल में स्थित बाड़े की बीम से रस्सी के सहारे उनका शव लटका मिला। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सफीक अहमद ने परिजनों से जानकारी ली और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिशंकर चंद का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। परिजन बीमारी से परेशान होने की बात कह रहे हैं। कारणों का सही पता लगाया जा रहा है।