फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bricks and stones were thrown between two parties, FIR lodged against eight

Kanpur News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, आठ पर प्राथमिकी

Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown between two parties, FIR lodged against eight
राजपुर। सट्टी गांव में रास्ते में पड़ी बबूल की कटीली डाल हटाने को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर ईंट-पत्थर चल गए। इसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हुए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सट्टी निवासी बृजेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे गांव निवासी अच्चू घर के सामने से डंपर निकाल रहा था। उसके घर के सामने बबूल की लकड़ी पड़ी थी। सड़क पर लकड़ी रखने का विरोध करते हुए पड़ोसी कसीम, अफसार, अच्चू व बेबी ने जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी पत्नी गुड़िया को पीटा। इधर, दूसरे पक्ष से कसीम की पत्नी फरहाना का आरोप है कि पड़ोसी ब्रजेश आम रास्ते में आए दिन लकड़ी डालकर मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं। बुधवार शाम लकड़ी हटाने की बात को लेकर ब्रजेश उसकी पत्नी रमन देवी, बेटे हर्षित व बेटी नेहा ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष काली चरन कुशवाहा ने बताया कि रास्ते से लकड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed