{"_id":"5af1f3544f1c1b3c0a8b8c65","slug":"121525805908-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सब्जी से भरा मिनी ट्रक पलटा, आधा दर्जन घायल हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सब्जी से भरा मिनी ट्रक पलटा, आधा दर्जन घायल हुए
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर सब्जी से भरा मिनी ट्रक पलटा, 6 लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास मंगलवार की तड़के सब्जी से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। वहीं हाईवे पर जाम की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जनपद अमरोहा निवासी जुगनू, अंकुर, रंजीत, सर्वेश समेत संभल निवासी शहजाद और सावेज मंगलवार की सुबह मिनी ट्रक में सब्जी भरकर दिल्ली मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही मिनी ट्रक सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास पहुंचा तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे मिनी ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे की दूसरी साइड में जाकर पलट गया। मिनी ट्रक के पलटने के बाद उसमें सवार किसानों में चीख-पुकार मच गई। मिनी ट्रक पलटने की तेज आवाज से आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण घरों से निकलकर मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर घायलों को मिनी ट्रक से बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जुगनू को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं हाईवे पर मिनी ट्रक पलटने के चलते जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मिनी ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।