फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुकान में कूंबल कर चोरी करने वाला दबोचा

दुकान में कूंबल कर चोरी करने वाला दबोचा

Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दुकान में कूंबल कर चोरी करने वाला दबोचा
दुकान में कूंबल कर चोरी करने वाला दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना के अंतर्गत अयोध्यापुरी क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एलईडी भी बरामद की है।
देहात थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि गांव काठीखेड़ा निवासी सलीम की अयोध्यापुरी में मोबाइल की दुकान है। 18 मार्च की रात चोरों ने दुकान की दीवार में कूंबल कर वहां से बैट्रा, एलईडी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसकी जांच के लिए अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाला एक आरोपी गोदी-सलाई अंडरपास के नीचे खड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एलईडी बरामद कर ली। आरोपी गांव सलाई का रहने वाला सुभानअल्लाह है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने बाकी माल बिक्री कर दिया। हालांकि पुलिस बाकी माल को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed