{"_id":"59b437ff4f1c1bf47f8b5828","slug":"121504983039-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का शक
-परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत जरौठी रोड पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चर्चा है कि हत्या कर उसका शव फेंका गया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला लक्ष्मणपुरा निवासी 30 वर्षीय सुंदर मजदूरी कर परिवार का लालन पालन करता है। शुक्रवार रात वह घर से बाहर चला गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी गीता सहित अन्य परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शनिवार सुबह दिन निकलने पर परिजन खोज करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्हें जरौठी रोड पर रेलवे फाटक के समीप सुंदर का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चर्चा है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। उसकी नाक और कान से खून बह रहा था। मृतक के दो बच्चे यश व निशु है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि परिजन द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा।