{"_id":"5c61d2c9bdec22739950c9cb","slug":"11549914825-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर भाई की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर भाई की मौत, बहन घायल
हापुड़। बाइक से हापुड़ लौट रहे भाई-बहन को सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर गिरे युवक को एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
हापुड़ के मोहल्ला मोती कालोनी निवासी आमिर (20) पुत्र असलम अपनी बहन मोसिन के साथ किसी काम से गुलावठी गया था। वहां से बाइक से लौटते समय जब वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पड़ाव के पास पहुंचा तो एक मिनी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आमिर और मोसिन सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने आमिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोसिन गंभीर रूप से घायल हो गई। मिनी ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।