{"_id":"5a57a8cb4f1c1b39198b475c","slug":"11515694283-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में युवक ने दिनदहाड़े महिला से 10,000रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में युवक ने दिनदहाड़े महिला से 10,000रुपये लूटे
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में युवक ने महिला से 10,000 रुपये लूटे
-गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आयी थी सलाई निवासी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में नकदी निकाल रही महिला से युवक ने दस हजार रुपये लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर युवक रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की पहचान में जुटी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलाई निवासी महिला तमन्ना पत्नी अली मुर्तजा बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के एटीएम से नकदी निकालने आई थी। एटीएम के अंदर उसके साथ एक युवक भी घुस गया। महिला द्वारा रुपये निकलने के तुरंत बाद युवक ने रुपये को अपना बताते हुए लूट लिया। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती युवक तेजी से एटीएम से बाहर निकल गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से युवक की पहचान में जुटी है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।