फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ाजपा नेता पर जानलेवा हमला---।

ाजपा नेता पर जानलेवा हमला---।

Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ाजपा नेता पर जानलेवा हमला---।
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

- कार से आए लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
- विज्ञापन कंपनी के मालिक समेत अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। कार से आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित नेता ने विज्ञापन कंपनी के मालिक समेत अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया है।

गढ़-स्याना रोड पर इंदिरा नगर कालोनी में क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक के आवास से चंद गजों की दूरी पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय त्यागी प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। उन्होंने कोतवाली में हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया है। बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने प्रिंटिंग प्रेस में कामकाज देख रहे थे तो कार सवार होकर पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने जान से मारने के इरादे से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इसमें वह बाल-बाल बच गए। भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने जिला पंचायत विभाग से सड़कों के किनारे लगने वाले होर्डिंग्स और कट आउट का ठेका लिया हुआ है, जिससे नाराज चल रहे विज्ञापन कंपनी के संचालक वरुण निवासी हापुड़ ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि विनय त्यागी निवासी गांव खिलवाई की तहरीर पर वरुण हापुड़ समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed